हरिद्वार पहुंचने पर साधु संतों ने किया अमित शाह का जोरदार स्वागत उन्हें दिया आशीर्वाद,
हरिद्वार।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह हरिद्वार के उपनगर कनखल स्थित हरिहर आश्रम में पहुंचने पर साधु संतों ने उनका जोरदार स्वागत किया और उन्हें आशीर्वाद दिया। जूना पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरी महाराज, स्वामी कैलाशानंद महाराज, महामंडलेश्वर महंत ललितानंद गिरी महाराज और अन्य साधु संतों ने उन्हें पुष्पग और पुष्प देकर और रुद्राक्ष की माला पहनाकर उनका स्वागत किया। अमित शाह ने संतों से आशीर्वाद लिया।मुलाकात के दौरान गृहमंत्री और साधु संतों ने देश और धर्म को लेकर चर्चा की। करीब आधा घंटा कनखल स्थित हरिहर आश्रम में रुकने के बाद गृहमंत्री पतंजलि योगपीठ के लिए रवाना हो गए। जहां पहुंचने के बाद स्वामी रामदेव और आचार्य बालकृष्ण ने गृहमंत्री का स्वागत किया। गृहमंत्री के हरिद्वार दौरे के दौरान उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे।

By admin

You missed