ऋषिकेश प्रीति रावत (32) की हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. आरोपी सुरेश गुप्ता को पुलिस ने उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के छुटमलपुर से सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। शनिवार की देर रात सुरेश ने प्रीति की गोली मारकर हत्या कर दी थी. और मौके से फरार हो गया था. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया था. प्रीति के पिता, बच्चन सिंह रावत की शिकायत पर पुलिस ने सुरेश के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू की थी।

ऋषिकेश

शनिवार की देर रात सुरेश ने प्रीति की गोली मारकर हत्या कर दी थी. और मौके से फरार हो गया था. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया था. प्रीति के पिता, बच्चन सिंह रावत की शिकायत पर पुलिस ने सुरेश के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू की थी।

सुरेश गुप्ता प्रीति से शादी करना चाहता था. प्रीति से विवाह करने की खातिर चार महीने पहले अपनी पत्नी को तलाक दे दिया था. प्रीति के कहने पर उसने हरिद्वार के लक्सर स्थित अपनी पैतृक संपत्ति भी बेच डाली थी. वह संपत्ति बेचने के बाद प्राप्त हुए पैसों से ऋषिकेश में ही घर ढूंढ रहा था ताकि प्रीति के साथ रह सके।

By admin

You missed