Spread the love

*भंडारा थात खेलकूद प्रतियोगिता में शिक्षक समिति का उद्देश्य क्षेत्र के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए जागृत एवं तैयार कराना*

देहरादून। जौनसार जौनसार बावर शिक्षक समिति द्वारा 19 जौलाई 2026 को चकराता विकास खंड के सुदूर क्षेत्र भंडारा थात, खत द्वार में एक विशाल खेलकूद प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक समारोह के दौरान यह प्रतियोगिता संपन्न कराई गई, इस प्रतियोगिता को कराने का उद्देश्य क्षेत्र के शिक्षित युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए जागृत करना एवं तैयार करना है। छात्र-छात्राएं ग्रामीण विद्यालयों में अध्ययन कर रहे हैं, जिन्हें उच्च शिक्षा प्राप्त करने से पूर्व प्रतियोगी परीक्षा का विशेष अनुभव नहीं होता उनके लिए समिति इस तरह के आयोजन करती रहती है।
समिति के अध्यक्ष श्री अर्जुन दत्त शर्मा के नेतृत्व में 19 जुलाई 2026 को संपन्न कराया, इस प्रतियोगिता में 53 प्रतिभागियों ने बालक बालिका प्रतिभाग किया, वर्षा से बाधित मौसम के बावजूद भी बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे, अंत में विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया तथा उन्हें उनके उज्जवल भविष्य की कामना की, प्रतियोगिता के सफल संचालन में अर्जुन दत्त शर्मा अध्यक्ष कोषाध्यक्ष श्री भजनलाल शाह जी, वरिष्ठ सदस्य बारू सिंह नेगी श्रीमान राजेंद्र सिंह चौहान, श्री श्याम लाल, एवं समिति के सभी सदस्यों ने तथा क्षेत्रीय लोगों ने सहयोग प्रदान किया, जौनसार बावर शिक्षा समिति ने कहा कि समिति इस तरह के आयोजन भविष्य में भी करती रहेगी।

By admin